शहीदों की याद में सावर एकजुट: दहेज-मृत्युभोज के खिलाफ उठी मजबूत आवाज

सरदारशहर एक्सप्रेस/ मनीष पांडिया। भानीपुरा क्षेत्र (सावर)। गांव सावर में शहीद दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह सहित देश के वीर बलिदानियों की स्मृति में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा मंडल द्वारा राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए नवनिर्मित मीठे पानी की टंकी का उद्घाटन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 देशभक्ति और श्रद्धा का संगम

कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ हुई। पूरे आयोजन में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। युवाओं ने ओजस्वी भाषणों और देशभक्ति गीतों के माध्यम से वीर सपूतों के बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए समाज से बुराइयों को जड़ से खत्म करना जरूरी है।

 सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ बुलंद आवाज

इस मंच से युवाओं ने सामाजिक सुधार का मजबूत संदेश दिया। मृत्यु भोज और दहेज प्रथा जैसी कुप्रथाओं को खत्म करने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे इन कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाकर समाज को नई दिशा देंगे।

अतिथियों का संबोधन और सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया उपस्थित रहे। उनके साथ कामरेड रामकृष्ण छिम्पा, छात्रसंघ अध्यक्ष वीरेंद्र कस्वां, चेयरमैन ईश्वर डूडी, पूर्व उप प्रधान ताराचंद सारण, बीडीसी प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार और सरपंच प्रतिनिधि अजीत सिंह ने भी अपने विचार रखे। अतिथियों ने शिक्षा, सरकारी सेवा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अलख जगाने वाली प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में ‘लाडो बिटिया’ का विशेष और सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर मंच का कुशल संचालन साँवरमल मेघवाल और जयनारायण कड़वासरा ने किया। इस दौरान युवा मंडल अध्यक्ष जयनारायण कड़वासरा, बलवीर भारती, ओमप्रकाश स्वामी, मांगीलाल सिहाग, मुकेश सिहाग, सुभाष सैन, रमेश सिहाग, विकास प्रजापत, राजू सिहाग, देवीलाल भाम्भू, बजरंग भाम्भू, कमलेश स्वामी, शंकर लाल बूढानिया, भवानी सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express