राम कथा की गूंज: लिखमादेसर में 9 दिन भक्ति का महोत्सव, गांव-गांव पहुंचा न्योता

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। श्री डूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में आगामी 9 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली भव्य राम कथा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आयोजनकर्ता राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पूनमचंद तिवाड़ी व समिति के सदस्यों द्वारा आज सरदारशहर तहसील के गांवों—राणासर, बीकान, दुलरासर व गोगासर में जाकर प्रबुद्धजनों से संपर्क किया गया। समिति ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में राम कथा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया। इस दौरान ग्रामीणों में कथा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रबुद्धजनों ने आयोजन का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने गांवों से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को कथा में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे और स्वयं भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार, राम कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहेगा। इस अवसर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पूनमचंद तिवाड़ी, दुर्गाराम पारीक, मांगीलाल जोशी, कमल पारीक, राजेश पारीक, सुरेश तिवाड़ी, रामप्रसाद बोहरा ने गांवों में संपर्क किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express