सरदारशहर में “श्याम स्वीट्स कॉर्नर” का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगा शुद्ध व स्वादिष्ट मिठाइयों का नया ठिकाना

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। शहर के पांच भाई चौक, बहादुर सिंह कॉलोनी में शुक्रवार को नए प्रतिष्ठान “श्याम स्वीट्स कॉर्नर” का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10:15 बजे शुभ मुहूर्त में शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उद्घाटन प्रमोदनाथ महाराज (दूधवा मिठड़ा), राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पूनमचंद तिवाड़ी व लक्ष्मीनारायण झीकनाड़िया के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथियों का पारंपरिक स्वागत मोहनलाल, सत्यनारायण, रामस्वरूप झिकनाडीया ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का स्वाद लिया। प्रतिष्ठान संचालक रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतरीन गुणवत्ता की मिठाइयां उपलब्ध कराना है, जिससे शहरवासियों को एक विश्वसनीय विकल्प मिल सके। समारोह में प्रकाश जोशी, सुशील जोशी, लालबहादूर सेवदा, जितेन्द्र पंवार, राजीव भोजक, जगदीश डिडवाणीया, बनवारीलाल डिडवाणीया व शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक को शुभकामनाएं दीं।

Contact for Ads - Sardarshahar Express