मेलूसर बीकान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कैरियर परामर्श वार्ता का आयोजन किया गया

सरदारशहर एक्सप्रेस/ मनीष पांडिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेलूसर बीकान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें सही दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष कैरियर परामर्श वार्ता का आयोजन किया गया। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहित होकर भाग लिया एवं वार्ताकार से प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासा शांत की।। कैरियर काउंसलर राजेंद्र पिंडार ने बच्चों को भविष्य की चुनौतियां व अवसरों से रूबरू करवाया। रुचि और मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विज्ञान के छात्रों के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग, डिफेंस, रिसर्च, डाटा साइंस व होटल मैनेजमेंट तथा नए दौर के तकनीकी कोर्सेज की जानकारी दी। कला वर्ग के विद्यार्थियों को भी नवीन क्षेत्र में जाने की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया। काउंसलर पिन्डार ने रिमार्केबल एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7300023501 भी सांझा किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेश कुलड़िया ने कहा कि विद्यार्थियों की क्षमताओं और सपनों की पूर्णता के लिए कैरियर एवं उचित मार्गदर्शन आवश्यक है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य हेमंत सैनी, सुंदरलाल सैनी, अनोप सिंह राठौड़, गौरीशंकर वर्मा, रामलाल मूंड, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. प्रभा पारीक ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express