असम चुनाव में कांग्रेस की बड़ी रणनीति: जोरहाट में राजस्थान के अनुभवी नेता विधायक अनिल शर्मा व अमित चाचाण की एंट्री

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को और धारदार बनाना शुरू कर दिया है। जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी गौरव गोगोई के समर्थन में अब राजस्थान के वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा गया है, जिससे चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरदारशहर से विधायक पं. अनिल भंवरलाल शर्मा और नोहर से विधायक अमित चाचाण को जोरहाट विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों नेताओं को चुनावी रणनीति को मजबूत करने, संगठन को सक्रिय रखने और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का मानना है कि इन अनुभवी नेताओं की मौजूदगी से न केवल संगठनात्मक मजबूती बढ़ेगी, बल्कि जमीनी स्तर पर कांग्रेस की पकड़ भी और सशक्त होगी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह कदम कांग्रेस की ओर से सीट को लेकर गंभीरता और जीत की रणनीति का स्पष्ट संकेत है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस नई रणनीति का चुनावी मैदान में कितना असर पड़ता है, लेकिन फिलहाल कांग्रेस ने जोरहाट सीट पर अपनी ताकत झोंक दी है।

Contact for Ads - Sardarshahar Express