हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य जागरण और महाआरती में जुटी भीड़

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। चैत्र सुदी पूर्णिमा के पावन अवसर पर बीहड़ बुंगली बालाजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित 15वें विशाल जागरण में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य श्रृंगार और अखण्ड ज्योत के साथ हुई। जिसके बाद बालाजी महाराज का दिव्य दरबार सजाया गया। रात्रि 9 बजे से शुरू हुए इस जागरण में महाआरती और पुष्प वर्षा ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। भजन संध्या में भजन सम्राट संतश्री गुलाबनाथजी महाराज रूकनसर धाम ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं संतश्री कैलाशनाथजी महाराज रूकनसर धाम का पावन सान्निध्य भी भक्तों को प्राप्त हुआ। बीहड़ बुंगली बालाजी भक्त मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तों के लिए विशेष भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express