सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में युवा नेता आकाश झुंझुनावत ने ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। झुंझुनावत ने युवाओं के बीच सक्रियता बढ़ाते हुए अपने प्रचार अभियान को गति दी है। उनके समर्थक सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।
पोस्टर और संदेशों के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आकाश झुंझुनावत ने कहा कि उनका उद्देश्य युवा कांग्रेस को मजबूत बनाना और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना है। उन्होंने युवाओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि “हर जज्बे में जोश की जान, युवा कांग्रेस युवाओं की शान” के संकल्प के साथ वे काम करेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार युवा कांग्रेस के चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, जिसमें नए चेहरों की सक्रियता संगठन में नई ऊर्जा भर रही है। फिलहाल, सरदारशहर में युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर माहौल गर्म होता नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में चुनावी सरगर्मी और तेज होने की संभावना है।
सरदारशहर विधानसभा में यूथ पॉलिटिक्स गरमाई, ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु आकाश झुंझुनावत ने ठोकी दावेदारी











