सरदारशहर में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर 8 दिवसीय महाआयोजन, रक्तदान शिविर सहित होंगे कई कार्यक्रम

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। भगवान श्री परशुराम प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में विप्र फाउंडेशन, सरदारशहर एवं समस्त ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में 19 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक भव्य 8 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न आयोजन होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 19 अप्रैल को पूजा-अर्चना एवं गुरु वंदन के साथ होगी। इसी कड़ी में 20 अप्रैल को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक राजकीय चिकित्सालय, ताल मैदान सरदारशहर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की गई है। आयोजन के तहत 21 अप्रैल को वृक्षारोपण कार्यक्रम, 22 अप्रैल को बाल संस्कार केंद्र यज्ञ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, 23 अप्रैल को व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। वहीं 24 अप्रैल को गो सेवा कार्य, 25 अप्रैल को देवस्थान स्वच्छता अभियान और 26 अप्रैल को योग शिविर के साथ कार्यक्रमों का समापन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस महाआयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता के साथ-साथ सेवा और संस्कारों का प्रसार करना है। सभी कार्यक्रमों में क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की गई है।

Contact for Ads - Sardarshahar Express