परशुराम जयंती पर विप्र फाउंडेशन का अष्ट दिवसीय महाआयोजन, जिम्मेदारियां तय

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। विप्र फाउंडेशन द्वारा आगामी परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 19 से 26 अप्रैल 2026 तक अष्ट दिवसीय कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में 10 अप्रैल सायं स्थानीय सत्यनारायण मंदिर में आयोजन समिति की एक विशाल बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। तहसील अध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन सदैव सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता के कार्यों में अग्रणी रहा है, और इस वर्ष भी परशुराम जयंती को भव्य व प्रेरणादायक रूप में मनाया जाएगा। युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुनील मिश्र ने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज और राष्ट्र सेवा के उद्देश्य से इन आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।











