सरदारशहर एक्सप्रेस/ मनीष पांडिया। आज शाकम्भरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं एसवीपी इंग्लिश एकेडमी में समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रधानाचार्य भरत गौड़, निदेशक दिव्या गौड़, प्रभारी आलोक सिंह सहित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने श्री फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को ज्योतिबा फुले के जीवन पर आधारित एक वृत्त चित्र दिखाकर समाज में उनके योगदान के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने भारतीय समाज में छुआछूत,भेदभाव, दलितोद्धार एवं शिक्षा के संबंध में ज्योतिबा फुले के महती योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने भी ज्योतिबा फुले के जीवन चरित्र एवं उनके कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन आनंद मीणा ने किया।
शाकम्भरी विद्यापीठ व एसवीपी इंग्लिश एकेडमी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई ज्योतिबा फुले जयंती











