श्री राम कथा के तृतीय दिवस नारद मोह व श्री राम जन्म प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। श्री डूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान नारद मोह और श्री राम जन्म प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण व विस्तार से वर्णन किया गया। कथा वाचक दंडी स्वामी श्री शिवेंद्राश्रम जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी और मधुर शैली से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उन्होंने नारद मोह प्रसंग के माध्यम से अहंकार त्यागने और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया, वहीं श्री राम जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गौ सेवार्थ हेतु भामाशाहों ने भी श्री हंसो जी गोपाल गौशाला ट्रस्ट, लिखमादेसर में उदारतापूर्वक सहयोग प्रदान किया। जिसमें 201000/- बर्बरीक लॉजिस्टिक प्रा. लिमिटेड, 201000/- धर्माराम पांडिया गाजवास, अहमदाबाद, 101000/- रामनिवास पांडिया, गोपाल पांडिया, 51000/- जगदीश प्रसाद ओमप्रकाश पांडिया राजासर बीकान, 51000/- जगमाल सिंह दिलीप सिंह सिसोदिया, 51000/- दुर्गादत राजकुमार पारीक साहवा वाले, 51000/- सुभाषचन्द्र प्रजापत इलेक्ट्रीशियन, 101000/- तिलोकराम तिवाड़ी लिखमादेसर व अन्य सेवादारों सहित 15,00000/- का सहयोग मिला। श्री राम कथा में सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली ने परिवार सहित शिरकत की, कथा स्थल पर श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए और “जय श्री राम” के जयघोष से पूरा माहौल गूंज उठा। इस अवसर पर शोभाकांत स्वामी, गिरधारी पारीक, गजेंद्र तिवाड़ी, तरुण तिवाड़ी, प. शिवकांत पारीक, बनवारी तिवाड़ी, अक्षय तिवाड़ी, रामनिवास डांगी, भंवरलाल जोशी राणासर, दुर्गाराम पारीक, वरिष्ठ अधिवक्ता माणकचन्द भाटी, महेश बढाढरा, विद्याधर पारीक साहवा, देवीलाल तिवाड़ी, राजेश पारीक, ओमप्रकाश पांडिया राजासर, बजरंगलाल पारीक सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express