गौ सेवा शिविर का किया अवलोकन, पशु-पक्षियों की सेवा को बताया ईश्वरीय कार्य

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। सरदारशहर सेवा समिति एवं खाद बीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित राधे कृष्णा गौ सेवार्थ शिविर का रविवार को भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने गौवंश को गुड़ व चारा खिलाया तथा पक्षियों को चूगा और पानी देकर सेवा कार्य किया। इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि गौवंश एवं पशु-पक्षियों की सेवा करना एक पुण्य और ईश्वरीय कार्य है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की अपील की।




कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, भाजपा नेता गौरीशंकर शर्मा, जगदीश जैसनसरिया, 





