सरदारशहर एक्सप्रेस 20 मई 2023। क्षेत्र के गांव जसरासर के पास आज दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार पिता-पुत्री सहित तीन लोग घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे कार ड्राइवर ने गंभीर हालत में घायलों को गवर्नमेंट डीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद स्टाफ ने तीनों का इलाज किया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से आई पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।अस्पताल में घायल बालरासर आथुणा निवासी मांगीलाल नाई (30) ने बताया कि वह अपनी तीन वर्षीय बेटी पूनम और पड़ोस के 13 वर्षीय बच्चे लोकेश को लेकर गांव से जसरासर कोई सामान लेने आ रहा था। जसरासर-सरदारशहर सड़क का काम चल रहा है, जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी गई, जिससे कार में सवार पूनम और मांगीलाल घायल हो गए।घटना के समय रास्ते से गुजर रहे कार ड्राइवर अनिल ने तीनों घायलों को डीबी अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर घायल मांगीलाल के परिजन अस्पताल पहुंचे। सिर में चोट आने के कारण डॉक्टरों ने घायल की सीटी स्केन करवाई है। हादसे में मांगीलाल नाई के सिर में चोट होने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घायल पिता और पुत्री अस्पताल में भर्ती है, जिनका इलाज चल रहा है।
Related Posts

करंट की चपेट में आने से हुई ऊंट की मौके पर मौत, महिला हुई गंभीर घायल
करंट की चपेट में आने से ऊंट की मौत, महिला घायल …

लक्ष्मी देवी लाटा की स्मृति रक्तदान शिविर का आयोजन
सरदारशहर एक्सप्रेस 21 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन में…

माहेश्वरी भवन में आयोजित नो दिवसीय श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ, मुख्य बाजार से निकली कलश यात्रा
सरदारशहर एक्सप्रेस 21 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। रविवार को माहेश्वरी भवन में…








