श्री डूंगरगढ़ प्रकरण में आई सुखद खबर, लड़की की लोकेशन आई सामने

बड़ी खबर

सरदारशहर एक्सप्रेस 4 जुलाई 2023। श्री डूंगरगढ़ से नाबालिग छात्रा के गायब होने के मामले में बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। गायब बच्ची के परिजनों से मिली सूचना के अनुसार बालिका की लोकेशन कोलकाता आई है एवं कोलकाता पुलिस को सक्रिय कर दिया गया है। बीकानेर से गई एसआईटी टीम भी कोलकाता पहुंचने वाली है एवं जल्द ही सुखद परिणाम मिलने की उम्मीद है। गायब छात्रा के परिजनों ने सभी से शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए अपील की है।

Contact for Ads - Sardarshahar Express