सरदारशहर एक्सप्रेस 4 जुलाई 2203। कस्बे से गायब हुई नावालिग छात्रा के पिता ने अपनी बिटिया से लौट आने की अपील की है। बालिका की माता अस्पताल में भर्ती है और पिता ने कहा है कि बिटिया तुम्हारी बात सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिटिया तुम्हें कुछ नहीं कहेंगे और पूरा शहर ही नहीं जन जन तुम्हारे साथ है। पिता ने कहा कि तुम कहोगी वो हम मानेंगे। परिजनों के साथ सरदारशहर एक्सप्रेस भी बिटिया से अपील करता है कि बेटी लौट आओ। शहर के हर घर से तुम्हारे लौट आने की प्रार्थनाएं हो रही है। एक्सप्रेस नागरिकों से अपील करता है कि कृप्या धैर्य रखें और शांति बनाएं रखें। एक्सप्रेस यह अपील इसलिए कर रहा है कि एक्सप्रेस की खबरे किसी ना किसी प्रकार से बेटियों तक पहुंच रही है। सभी पाठकों से भी अपील है कि इस खबर, वीडियो को ज्यादा से ज्यादा फैलाएं ताकि शहर की बेटियों तक यह अपील पहुच सके।
Related Posts

चुरू जिले में नकली घी की फैक्ट्री पर मारा छापा, 85 क्विंटल देसी नकली घी बरामद – पढ़े पूरी खबर
फैक्ट्री में 85 क्विंटल से अधिक मिलावटी देसी घी किया सीज सरदारशहर…

डॉक्टर बनने के लिए अब कही और जाने की जरूरत नही, उच्च स्तरीय कैरियर इंस्टीट्यूट अब श्रीडूंगरगढ में ही किया स्थापित – देखे पूरी रिपोर्ट
सरदारशहर एक्सप्रेस 14 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ के बच्चों को अब डॉक्टर बनने के…

कॉलेज के सामने 7 बीघा विवादित भूमि का ट्रॉमा सेंटर के लिए हुआ पट्टा जारी
वर्षो से विवादो में रही भूमि का ट्रॉमा सेंटर के लिए जारी…







