सरदारशहर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर 2023। शाकम्भरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज नवमी के अवसर पर 108 कन्याओं का पूजन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भारत गौड ने कार्यक्रम का शुभारम्भ मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया तथा बताया कि आज के आधुनिक युग में विद्यार्थियों में नारी के सम्मान एवं उसकी रक्षा की भावना एवं संस्कारों की स्थापना के लिए विद्यापीठ के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के लिए प्रचार प्रसार के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कन्याओं के पैर धोकर एवं उनका तिलक लगाकर, मिठाई भेंट कर एवं आरती उतार कर पूजन किया तथा मां दुर्गा से देश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में संस्था निदेशक दिव्या गौड़, सुनील भोजक, एसवीपी इंग्लिश एकेडमी के प्रभारी आलोक सिंह, प्रथम गौड़, मीनाक्षी डीडवानिया, दुर्गा पारीक, हेमंत लाटा, प्रेम प्रकाश नाई, ओमप्रकाश सुथार,ललिता जांगिड़, सोनू शर्मा, रेणू मिश्रा, दुर्गा पारीक, स्नेहा सैनी, टीना शर्मा, रक्षा शर्मा, शोभा चारण, मोनिका सैनी, पूजा सोनी, पंकज धांधल, अंकिता, ममता धांधल, ममता सोनी, रामगोपाल, श्रवण एचरा, पवन धांधल, रायचंद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद मीणा एवं संदीप दर्जी ने किया।


108 कन्याओं का पूजन कर मांगी खुशहाली की कामना










