सरदारशहर एक्सप्रेस 30 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के कट्टर समर्थक माने जाने वाले और धरोहर संरक्षण प्राधिकरण बोर्ड के उपाध्यक्ष सांवरमल महरिया के शनिवार को अचानक भाजपा में जाने से कांग्रेस में हर कोई हैरान है। सियासी गलियारों में भी दो दिन से यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। सांवरमल का जाना डोटासरा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस हलकों में सांवरमल के भाजपा में जाने की बात गले नहीं उतर रही है। पार्टी सूत्रों की माने तो सांवरमल महरिया डोटासरा के करीबी और राजदार थे। डोटासरा के इर्द-गिर्द रहने वाले कार्यकर्ताओं का भी कहना है कि महरिया खुद को जूनियर डोटासरा कहते थे और उनका तमाम कामकाज भी महरिया ही देखा करते थे।
Related Posts

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर बड़ा अपडेट
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर बड़ा अपडेट सरदारशहर एक्सप्रेस । गोगामेड़ी…

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और आवश्यक सुधार हेतु दिशा निर्देश दिये है – पढ़े पूरी खबर
सरदारशहर एक्सप्रेस। गुरुवार को मुख्यमंत्री द्वारा ली गई सभी विभागों की वीसी…

जयपुर में भूकंप के झटके किए महसूस
सरदारशहर एक्सप्रेस। जयपुर के सांभर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने…







