सरदारशहर एक्सप्रेस। जिला प्रमुख वंदना आर्य व सरदारशहर एसडीएम हरिसिंह शेखावत ने पंचायत समिति की पातलीसर बड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण किया व योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ली। जिला प्रमुख आर्य ने कहा कि शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आमजन अधिकाधिक संख्या में योजनाओं में पंजीकरण कर लाभ उठाएं। हमारा प्रयास रहे कि प्रत्येक संभावित लाभार्थी तक आवश्यक रूप से केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी स्वयं मेरी कहानी- मेरी जुबानी के माध्यम से अपने अनुभवों को आमजन तक साझा करें व व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि प्रत्येक वंचित व्यक्ति योजनाओं के बारे में जागरूक हो सके। सरदारशहर एसडीएम शेखावत ने प्रगति रिपोर्ट लेते हुए संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला प्रमुख आर्य व एसडीएम शेखावत ने सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति- पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इसी के साथ शिविरों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केन्द्र रही। शिविरों में चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर शिविर में आने वाले ग्रामीणों का हैल्थ चेकअप के साथ बीपी, टीबी सहित जांच कर परामर्श दिया।
Related Posts

सरदारशहर में गाय के साथ अश्लील काम करने का आरोप
सरदारशहर एक्सप्रेस। अशोक स्तंभ के पास झाड़ियों में गाय को बांधकर अश्लील…

शाकम्भरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणाम में सर्वोच्च प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का आज सम्मान किया गया
सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं विभागों का किया सम्मान स्थानीय शाकम्भरी…

आवासीय भूमि के ऊपर से गुजर रही 11हजार केवी की लाइन: मोहल्ले वासियों ने 11हजार केवी लाइन को हटाने की मांग, विधायक शर्मा को दिया ज्ञापन
सरदारशहर एक्सप्रेस। बापा सेवा सदन दक्षिण, वार्ड नं. 18 में आवासीय भूमि…







