सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। सरदारशहर के वार्ड 18 स्थित तीन नंबर सत्तू कॉलोनी में शनिवार रात 24 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब परिजनों ने देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। एसआई मंगूराम ने बताया कि मृतक जितेंद्र कुमार (24) के बड़े भाई राकेश भाट ने रिपोर्ट दी है कि शनिवार रात को हम सब खाना खाकर सो गए। रात के समय मेरे छोटे भाई ने फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट पर मामले की जांच कर रही है। सुसाइड के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
Related Posts

भयंकर गर्मी में पानी की किल्लत: परेशान महिलाओ ने किया मेघा हाईवे पर प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री रिणवा
सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। विधानसभा क्षेत्र व रतनगढ़ तहसील के ग्राम गोगासर व…

विधायक कोष से विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत
सरदारशहर एक्सप्रेस। सरदारशहर,विधायक कार्यालय प्रभारी विष्णु गौड़ ने बताया कि स्थानीय विद्यायक पण्डित…

नेत्र जांच कर दी दवाईया, शहरवासियों को मिला कैंप का लाभ
सरदारशहर एक्सप्रेस 19 जून 2023। लायंस क्लब सरदारशहर डायमंड, शंकरा आई हॉस्पिटल…







