सरदारशहर एक्सप्रेस। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. आलम यह है कि सड़क, डैम और जलाशय पानी से लबालब भरे हुए हैं. साथ ही कई जगहों पर बारिश संबंधित घटनाएं भी घटी हैं. इस बीच मौसम विभाग ने 7 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही सूबे के पूर्वी हिस्से में 8 और 9 अगस्त को नया सिस्टम विकसित हो रहा है.मौसम विभाग ने 7 अगस्त को अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और टोंक में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डुंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनू, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में मौसम साफ रह सकता है.बीते मंगलवार यानी कि 6 अगस्त के मौसम की बात करें तो राज्य में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. आईएमडी के मुताबिक 7 अगस्त को जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभागों में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं बीकानेर, जोधपुर संभागों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने बताया है कि 7 अगस्त से जोधपुर संभाग में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी. आईएमडी ने अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली में येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं झुंझुनूं में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं
Related Posts

गौड़ बने कंज्यूमर कंफेडरेशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष
सरदारशहर एक्सप्रेस 8 जुलाई 2023। सीसीआई के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने…

सरदारशहर में 8 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन
सरदारशहर एक्सप्रेस 22 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी…

सरदारशहर की मेघना पारीक को CLAT PG 2025 में दूसरा स्थान मिला
सरदारशहर एक्सप्रेस 17 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT…








