सरदारशहर एक्सप्रेस। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. आलम यह है कि सड़क, डैम और जलाशय पानी से लबालब भरे हुए हैं. साथ ही कई जगहों पर बारिश संबंधित घटनाएं भी घटी हैं. इस बीच मौसम विभाग ने 7 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही सूबे के पूर्वी हिस्से में 8 और 9 अगस्त को नया सिस्टम विकसित हो रहा है.मौसम विभाग ने 7 अगस्त को अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और टोंक में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डुंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनू, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में मौसम साफ रह सकता है.बीते मंगलवार यानी कि 6 अगस्त के मौसम की बात करें तो राज्य में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. आईएमडी के मुताबिक 7 अगस्त को जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभागों में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं बीकानेर, जोधपुर संभागों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने बताया है कि 7 अगस्त से जोधपुर संभाग में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी. आईएमडी ने अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली में येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं झुंझुनूं में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं
Related Posts

सेसोमूं स्कूल में वैदिक विधि से हवन में आहुति के साथ नए सत्र का शुभारंभ
सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। सेसोमंू स्कूल में वैदिक विधि से हवन में आहुति…

राजगढ़ न्यायालय परिसर में पार्किंग की सुविधा व अन्य सरकारी भूमि तथा प्रतिबंधित जोहड़ पायतन भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए सरदारशहर अभिभाषक ने सौंपा ज्ञापन
सरदारशहर एक्सप्रेस। अभिभाषक संघ सरदारशहर द्वारा अध्यक्ष दिलीप सिंह पंवार के नेतृत्व…

नर्सेज द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर राजकीय उप जिला चिकित्सालय सरदारशहर व ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सालय पर सुबह 2 घंटे का कार्य बहिष्कार व गेट मीटिंग रखी गई
सरदारशहर एक्सप्रेस 4 अगस्त 2023। राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति शाखा सरदारशहर…







