सरदारशहर एक्सप्रेस 14 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। तहसील क्षेत्र के विप्र फाउंडेशन द्वारा बीकानेर रोड़ स्थित वीर तेजाजी मंदिर में आयोजित कम्बल वितरित कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन ठिठुरन में भाईचारे की ऊष्मा सर्द हवाओं में मानवता को गरमाहट बांटने की एक सराहनीय पहल करते हुए विप्र फाउंडेशन सेवा की एक और लौ जलाने का अनूठा संदेश दिया।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित ने फतेहपुर के गोस्वामी परिवार को साधुवाद देते हुए कहा कि अपने जीवन की मुल कमाई में से कुछ हिस्सा जरुरतमंदों को बांटकर उनकी जरुरत पुर्ण करने पर खुशी जाहिर की। विप्र फाउंडेशन प्रदेश सचिव श्याम लाल जोशी ने संगठन के द्वारा जरुरतमंदों की सेवा को श्रेष्ठ बताया। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र ने कहा कि फतेहपुर निवासी हाल ही कलकत्ता प्रवासी गोस्वामी परिवार द्वारा सम्पूर्ण राजस्थान की हर तहसील मुख्यालय पर करीबन हजारों जरुरतमंदों को कम्बल वितरित एक ही दिन में जरुरतमंदों तक पहुंचाने का एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।
विप्र फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष वैद्य महेंद्र शर्मा ने विप्र फाउंडेशन द्वारा आगामी जन कल्याण व सामाजिक समरसता में करवायें जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। तहसील महामंत्री राजकुमार गौड़ ने गोस्वामी परिवार द्वारा भेजी गई 100 कम्बलों को जरुरतमंदों के बीच बांटने पर इसे श्रेष्ठ कार्य बताया। संगठन के जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र देरासरी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा, प्रदेश सचिव कमलकांत शर्मा, युवा नगर अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, देहात अध्यक्ष मांगीलाल सेवदा, दाधीच समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र दाधीच, युवा कार्यकर्ता प्रवीण भोजक, ताराचंद शर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजु दाधीच, महामंत्री अंजना भोजक, उपाध्यक्ष कांता व्यास, उमा भोजक, प्रेमलता सारस्वत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गायत्री भोजक, राधा सारस्वत सहित अनेक विप्र फाउंडेशन पदाधिकारियों की उपस्थिति में अनुकरणीय पहल का शुभारंभ किया गया।
गोस्वामी परिवार के सौजन्य से ठिठुरतों को कंबल वितरित करने पर सरदारशहर विप्र फाउंडेशन टीम द्वारा फतेहपुर निवासी गोस्वामी परिवार का आभार व्यक्त किया गया। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजु दाधीच ने कहा कि ऐसे पुनीत कार्य से विप्र फाउंडेशन द्वारा शेखावाटी में सर्वजन हिताय का संदेश सेवा से पहुंचा रहे है। 
विप्र फाउंडेशन ने दिया नर सेवा नारायण सेवा का संदेश, सर्दी से बचाव को लेकर जरुरतमंदों को कंबल वितरण कर पहुंचाईं राहत, सामाजिक कार्यों में विप्र फाउंडेशन की सराहनीय पहल











