सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। चूरू जिले के सरदारशहर खण्ड क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भादासर दिखनादा में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं ईश वंदना के साथ हुआ। समारोह में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा, प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा तथा प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि भंवरलाल जाखड़, अध्यक्षता प्रधानाचार्य इंद्राज सिंह मीणा एवं विशिष्ट अतिथि ग्यारसी लाल सबल, अभिषेक शर्मा व गणपत राम सिद्धू रहे। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य इंद्राज सिंह मीणा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, निरंतर अभ्यास और स्व-मूल्यांकन के साथ गुरुजनों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय की गौरव माया जाखड़ सहित सरिता जाखड़, लिछमा, लक्ष्मी प्रजापत, मूली प्रजापत, रेशमी सिद्धू, सोनू सुथार, सुमन कुमावत, विकास कुमार, राधा जाखड़, बसंती सिद्धू, कविता, सुमन, बसकरो, अंकिता एवं आईना को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुशील निर्वाण ने किया। समारोह में पवन कुमार, किशोर कुमार, सुनीता सैनी, प्रभुदयाल सिहाग, जगदेवाराम, रामलाल भांभू, राजेश कुमार मीणा, गिरधारी लाल, कैशुराम स्वामी, दलीप कुमार जाखड़, पूनम राठौड़, कुसुमलता शर्मा, दिव्या, सिलोचना, प्रेमलता, प्रियंका कासनिया, दयाचंद बड़गुर्जर, शंकरलाल सिहाग, प्रमोद चौधरी, गजानंद गौड़, विकास पारीक सहित अनेक गणमान्य जन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।











