संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर विधायक निवास में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। स्थानीय विधायक निवास पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विधायक अनिल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने सभी से बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महावीर माली, संजय दीक्षित, लालबहादुर सेवदा, नूर मोहमद, अशोक मेहरा, जगदीश धन्नावंशी, राजू खोखर, मनफूल खा फौजी, जगदीश स्वामी, सुरेंद्र मेघवाल, किशन मेघवाल, जगदीश मेघवाल, राकेश मेघवाल, फारूक व्यापारी, ओमप्रकाश मेघवाल, कन्हैयालाल शर्मा, शेर मोहमद बिसायति, मांगीलाल जोशी बंधनाऊ, अशोक धौलपुरिया, रामलाल सारण, उमरदीन सैयद, नवाब खा, ओमप्रकाश नाई, रेखाराम हरितवाल, मोतीलाल जाखड़, प्रतुराम मेघवाल, गौरव कुरील, वासुदेव शर्मा, विष्णु गौड़ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express