लिखमादेसर में श्री राम कथा के छठे दिन गूंजा राम नाम, वनगमन व केवट प्रेम प्रसंग ने किया भाव-विभोर

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के निकटवर्ती गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्री राम कथा के छठे दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान कथा वाचक शिवेंद्राश्रम जी महाराज ने भगवान श्रीराम के वनगमन प्रसंग का मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार श्रीराम ने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए राजपाट त्याग कर वनवास स्वीकार किया। इसके साथ ही केवट प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसमें केवट की प्रभु श्रीराम के प्रति निष्कलंक भक्ति और प्रेम को दर्शाया गया। इस प्रसंग ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का भी आगमन हुआ जिसमें संत भोले बाबा, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, पूर्व विधायक कमला कस्वा की विशेष उपस्थिति रही। दानदाताओं ने भी श्री कृष्ण गोपाल गौशाला ट्रस्ट लिखमादेसर में बढ़चढकर धन राशि का सहयोग किया जिसमें 51000/- रामप्रसाद शिवदानाराम गजानंद पांडिया अड़सीसर, 111000/- देवकरण गोविंद प्रसाद जोशी राणासर बिकान, 31000/- ओमप्रकाश भंवरलाल जोशी राणासर बिकान,1510001/- महावीर प्रसाद पुरोहित गोगासर, 21000 भंवरलाल मालूराम पांडिया, 21000/- कन्हैयालाल विद्याधर पांडिया, 21000/- गणेश नाथ मोहन नाथ गोदारा, 21000/- कुंदनमल रामेश्वरलाल पारीक, 51000/- मदनलाल कमलेश जोशी, 21000/- नवरत्न छाजेड़ दिल्ली, 51000/- भंवरनाथ ज्यानी महन्त लिखमादेसर, 21000/- मालूराम मांगीलाल तिवाड़ी, 51000/- कालूराम मालूराम तिवाड़ी, 51000/- रुधाराम मदनलाल तिवाड़ी, 21000/- जसुराम बजरंगलाल जोशी, 21000/- सुजाराम मांगीलाल तिवाड़ी, 21000/- हनुमानाराम जगदीश प्रसाद तिवाड़ी, 21000/- जयचन्द राम बजरंगलाल तिवाड़ी सहित अनेक दानदाताओं सहित छठे दिवस 1500000/- गौशाला में सहयोग प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया तथा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प. शिवकांत पारीक, शोभाकांत स्वामी, तरुण तिवाड़ी, गजेंद्र तिवाड़ी, अक्षय तिवाड़ी, सुरेश तिवाड़ी, प्रदीप पारीक, नाहर सिंह राजपूत, देवीलाल तिवाड़ी, पवन पारीक आसपालसर, ऋतिक तिवाड़ी, राजेश पारीक, दुर्गाराम पारीक, शंकर सिंधी, दिनेश गौड़, चंपालाल सोनी, कल्याण सिंह मेलुसर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कथा के दौरान आने वाले सभी श्रद्धालुओं के यातायात व्यवस्था व भोजन प्रसाद की उचित व्यवस्था की गई है।

Contact for Ads - Sardarshahar Express