आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्था निदेशक गिरीश लाटा ने बाबा साहेब को माँ भारती का सच्चा सपूत बताते हुए उनके द्वारा दलितों, वंचितों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष और देश के प्रथम कानून मंत्री के रूप में डॉ. अंबेडकर की दूरदर्शी सोच और दृढ़ निर्णय क्षमता ने उन्हें एक महान समाज सुधारक के साथ-साथ अर्थशास्त्र, कानून और राजनीति विज्ञान का गहन ज्ञाता साबित किया। कार्यक्रम में आदर्श महाविद्यालय की प्राचार्य मनीषा वर्मा, विद्यालय के प्राचार्य राधेश्याम बढ़ाढरा, प्रमोद पांडिया, राधा सारस्वत एवं हेमलता ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। समारोह के अंत में सभी स्टाफ सदस्यों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Contact for Ads - Sardarshahar Express