सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। नगरपरिषद चूरू द्वारा गत वर्ष प्रारंभ किए गए नगर सौन्दर्यकरण के कार्य एवं चूरू को पर्यटन मानचित्र में लाने की गरज से शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो को हैरिटेज लुक दिलाये जाने के कार्य के अन्तर्गत प्रारंभ किया गया। नगर सौन्दर्यकरण का कार्य आज भी जारी है नगरपरिषद् सभापति पायल सैनी ने बताया कि शहर में हैरिटेज लाईटों और उनके नीचे बनाये गये फूलदार गमलो का कार्य जहां विभिन्न स्थानों पर पूर्ण किया जा चुका है वही दुसरी ओर सौन्दर्यकरण की इस श्रृंखला के दुसरे चरण में हाल ही में और भी सौन्दर्यकरण कार्यो के टेण्डर जारी किए गए है। उन्होने बताया कि यह कार्य पूरे हो जाने के बाद शहर के मुख्य मार्ग न केवल दुधिया रोशनी के साथ जगमग दिखाई देखे वही इनके नीचे लगाये गये गमलो में लगने वाले पोधे आने वाले राहगीरों को आकर्षण का केन्द्र बनेगे। उन्होने बताया कि दुसरे चरण में 1,81,000/रू लागत की लीनियर फ्लड लाईट लगाये जाने के टेण्डर जारी कर दिये गये है जो कि शहर के ऐतिहासिक धर्मस्तूप पर लगाई जायेगी। इसी प्रकार इन्द्रमणी पार्क में 5.00 लाख रू की लागत से सोलर ट्री लगाया जायेगा जिससे विधुत भार शून्य रहेगा। साथ ही नगरपरिषद् के अन्दर पार्किग की व्यवस्था की जायेगी ताकि आने जाने वाले वाहनों को कोई परेशानी ना हो और उन्हे एक ही निर्धारित स्थान पर पार्किग किया जा सके। जिसके लिए भी 12.56 लाख के टेण्डर जारी कर दिये गये है। सभापति पायल सैनी ने बताया कि उनका प्रयास है कि लोकसभा आम चुनाव 2024 की आदर्श आचार संहिता लगने से पूर्व ही इन कार्यो की स्वीकृति जारी कर कार्य प्रारंभ कर दिया जाये ताकि विकास के इन कार्य में बिना वजह कोई विलम्ब ना हो और शहर का तेजी से विकास हो सके।
Related Posts

निर्वाचन दायित्वों में लापरवाही पर बीसीएमओ सहित दो निलंबित
सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। लोकसभा आम चुनाव 2024 में दिए गए निर्वाचन दायित्वों…

संत कबीर का अपमान करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की मांग,कबीर शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
सरदारशहर एक्सप्रेस। धार्मिक समुदाय विशेष व हिंदू धर्म, सिक्ख धर्म व अनुसूचित…

कलेक्टर ने उड़सर लोढेरा में किया विद्यालय का औचक निरीक्षण
सरदारशहर एक्सप्रेस। गुरुवार को जिला कलक्टर चूरू की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत…







