सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। तहसील क्षेत्र के बीकमसरा गांव में धार्मिक माहौल के बीच श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। यह सात दिवसीय कथा कार्यक्रम 17 अप्रैल 2026 शुक्रवार से प्रारंभ होकर 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) तक आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार कथा का समय प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। कथा से पहले 17 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो वीर हनुमान मंदिर से कथा स्थल तक पहुंचेगी। इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में कथा वाचन भद्राचार्य योगी श्री निरंजननाथ जी महाराज (बीकानेर) द्वारा किया जाएगा। समस्त जानकारी प. सत्यनारायण शिवाकांत पारीक सरदारशहर ने दी।
Related Posts

स्कूली विद्यार्थियों के साथ रैली निकालकर दिया जल संरक्षण का संदेश
सरदारशहर एक्सप्रेस 20 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना…

सरदारशहर में विद्यास्थली स्कूल के नए सत्र के लिए एडमिशन ओपन
सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यास्थली स्कूल में नए…

ताल मैदान में आयोजित रामलीला में बाधा बनी तूफानी बारिश: अस्त व्यस्त हुई व्यवस्था सुधारने में लगे हैं कार्यकर्ता, कल से रामलीला सुचारू रूप से शुरू करने का प्रयास – जितेंद्र राजवी
कल से शुरू होगी रामलीला व सरदारशहर उत्सव कार्यक्रम सरदारशहर एक्सप्रेस। आज…







