सरदारशहर एक्सप्रेस/ मनीष पांडिया। गांधी विद्या मंदिर संस्थान द्वारा संचालित मीरा निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय का ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ राममंच सभागार में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
इस समारोह में विद्यालय के उन मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया है। समारोह का मुख्य आकर्षण कक्षा 10 की छात्रा भावना सैनी (पुत्री श्री धीरेंद्र सैनी) रही। भावना ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में पूरे सरदारशहर ब्लॉक में सर्वोच्च स्थान (Top) प्राप्त किया है। उनकी इस असाधारण उपलब्धि पर संस्थान द्वारा उन्हें स्कूटी भेंट कर सम्मानित किया गया। एसडीएम श्री रामकुमार वर्मा, सीबीओ श्री सुभाष सोनगरा, जीवीएम अध्यक्ष श्री हिमांशु दूगड़ ने छात्रा को स्कूटी की चाबी सौंपी। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8, 10 और 12 में विशेष योग्यता व अच्छे अंक प्राप्त करने वाले अन्य छात्र छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में जीवीएम सचिव ब्रिगेडियर अजय पति त्रिपाठी, रामप्रसाद पारीक, प्रोफ़ेसर देवेन्द्र मोहन, ओमप्रकाश खाती, मनोज शर्मा व कपिल सैनी सहित मीरा निकेतन स्टाफ व बड़ी संख्या में बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहें। मंच संचालन गीता सोनी द्वारा किया गया, प्रधानाचार्य रामकुमार स्वामी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
मीरा निकेतन की मेधावी छात्रा भावना सैनी को सरदारशहर टॉप करने पर मिली स्कूटी











